
कोलकाता: छत पर चल रही थी पार्टी... तभी विवाद में चलने लगी गोली, युवक की मौत
AajTak
कोलकाता के पाटुली इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां देर रात छत पर पार्टी के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कोलकाता में देर रात हुई फायरिंग की एक घटना ने सनसनी फैला दी. शहर के पाटुली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
एजेंसी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल डे के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि घटना रात करीब 12:30 बजे ईस्ट फूलबागान इलाके की एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई. राहुल अपने दोस्त जीत के फ्लैट पर गया हुआ था. उस समय छत पर कुछ लोग एक साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे.
इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई. विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई. गोली लगने से राहुल डे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके साथ मौजूद जीत मुखर्जी भी घायल हो गया.
यह भी पढ़ें: रोहतास में जमीन विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल
घटना के बाद दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया. वहीं जीत मुखर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.
पुलिस के अनुसार, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही फायरिंग के पीछे का स्पष्ट कारण सामने आया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह घटना आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.












