
कोलकाता कांड: ममता बनर्जी के साथ मीटिंग कैंसिल, भारी बारिश के बीच डॉक्टरों का प्रदर्शन
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने साल्ट लेक इलाके में एक विशाल विरोध मार्च निकाला. इस मुद्दे पर गतिरोध को हल करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रस्तावित वार्ता विफल होने के एक दिन बाद भारी बारिश के बीच भी विरोध प्रदर्शन जारी है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में न्याय की मांग कर रहे आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने साल्ट लेक इलाके में एक विशाल विरोध मार्च निकाला. इस मुद्दे पर गतिरोध को हल करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रस्तावित वार्ता विफल होने के एक दिन बाद भारी बारिश के बीच भी विरोध प्रदर्शन जारी है.
रविवार को आंदोलनकारी डॉक्टरों ने बारिश में भीगते हुए सेंट्रल पार्क से स्वास्थ्य भवन तक मार्च निकाला, जो राज्य स्वास्थ्य विभाग का मुख्यालय है. वहां वे 6 दिनों से धरना दे रहे हैं. उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों के इस्तीफे की भी मांग उठाई. इस सिलसिले में उनकी सीएम से मुलाकात हो चुकी है.
मार्च में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हम पिछले 36 दिनों से इंतजार कर रहे हैं. अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है. हमें अपनी बहन के लिए न्याय कब मिलेगा?" इस मुद्दे पर गतिरोध को हल करने के लिए प्रस्तावित वार्ता शनिवार को विफल हो गई, क्योंकि आंदोलनकारी डॉक्टरों की कई मांगों को सरकार की तरफ से नहीं माना गया.
दरअस, प्रदर्शनकारी डॉक्टर मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग की शर्त पर अड़ गए, जिस पर ममता ने उनको समझाना चाहा, लेकिन उनकी ये कोशिश विफल रही. आखिर में वे बिना मीटिंग किए सीएम आवास के गेट से ही लौट गए. शनिवार को सुबह सीएम ममता खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज की प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचीं थीं.
सीएम ने कहा, ''मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं. मैं खुद एक छात्र नेता थी.'' इसके बाद मीटिंग के लिए शाम 6 बजे का वक्त तय हुआ. फिर ममता बनर्जी के साथ मीटिंग को लेकर जूनियर डॉक्टर सीएम आवास पर पहुंचे, लेकिन अंदर नहीं गए. यहां उन्होंने मीटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग का मुद्दा उठाया. छात्रों की मांग थी कि वे कैमरा पर्सन को अपने साथ लाए हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







