
कोलकाताः सिंगर KK के हार्ट के ऊपरी हिस्से में पीली पड़ गई थीं मांसपेशियां, पुलिस ने किए ये खुलासे
AajTak
मशहूर सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) की 31 मई को अचानक मौत हो गई थी. कोलकाता में जब सिंगर एक कॉलेज में परफॉर्म कर रहे थे, तब वहां उमड़ी भीड़ के कारण उन्हें घबराहट महसूस होने लगी थी. पसीने से तरबतर हुए सिंगर को होटल के कमरे में ले जाया गया. जब हालत में कोई सुधार नहीं दिखा तो उन्हें अस्तपाल लेकर जाया गया. रास्ते में ही सिंगर ने दम तोड़ दिया था.
सिंगर केके की मौत के बाद उनके फैंस सदमे में हैं. कृष्णकुमार कुन्नथ यानी (KK) की 31 मई को कोलकाता में मौत हो गई थी. शुरुआती रिपोर्ट की मानें तो केके की मौत हार्ट अटैक या कार्डिएक अरेस्ट से हुई है. वहीं कोलकाता पुलिस ने इस संबंध में नई जानकारी दी है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि सिंगर के हार्ट के ऊपरी हिस्से में आसपास की मांसपेशियां भी हृदय के दूसरे हिस्सों की तुलना में अधिक पीली थीं.
पुलिस के मुताबिक मैक्रोस्कोपिकल से की गई जांच के आधार पर बताया गया है कि सिंगर केके की मौत एक्यूट कार्डियोजेनिक पल्मोनरी एडिमा के बाद हाइपोक्सिया की वजह से हुई थी. दरअसल यह ऐसी बीमारी है. जो सबआर्कनॉइड हेमरेज (subarachnoid haemorrhage) से जुड़ी हुई है. सबआर्कनॉइड हेमरेज एक प्रकार का स्ट्रोक है, जिसके कारण मस्तिष्क में और उसके आसपास रक्तस्राव हो सकता है.
पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया कि सिंगर का सब-पेरिकार्डियल फैट बढ़ा हुआ पाया गया है. पीले-सफ़ेद धब्बे इंटरवेंट्रिकुलर धमनी के पास पाए गए थे. इस वजह से शरीर के भीतरी हिस्से सिकुड़ गए थे. उनकी बाईं ओर वाली कोरोनरी धमनी में ब्लॉकेज पाया गया था, जबकि छोटी धमनियों में छोटे ब्लॉकेज पाए गए थे. हालांकि अंतिम निष्कर्ष एफएसएल और पैथोलॉजी विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद ही निकाला जाएगा.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके की 31 मई को कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अचानक मौत हो गई थी. शो के दौरान तबियत बिगड़ने के बाद वह जमीन पर गिर गए. इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो रास्ते में ही दम तोड़ चुके थे.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










