
कोर्ट से लौटते वक्त हुआ था गुरविंदर सिंह का मर्डर, गोल्डी बराड़ का नाम आने से मामला हुआ गंभीर, जानें पूरी कहानी
AajTak
मोहाली जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर गुरविंदर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात ने पंजाब पुलिस को सकते में डाल दिया था. अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया है.
Gurvinder Singh killing: मोहाली के गुरविंदर सिंह हत्याकांड ने पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी थी. कोर्ट परिसर जैसे सुरक्षित इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. यह वारदात 28 जनवरी 2026 को हुई, जब गुरविंदर सिंह कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा. इस मामले में गोल्ड़ी बराड़ का नाम से पुलिस भी सकते में आ गई है.
कोर्ट में पेशी के बाद हुआ मर्डर पुलिस के मुताबिक, गुरविंदर सिंह अपनी पत्नी अमरदीप कौर के साथ मोहाली कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के लिए आए थे. दोनों अपनी हुंडई i-20 कार से पहुंचे और जिला प्रशासनिक परिसर के पास ACC सोसायटी के बाहर गाड़ी खड़ी की. सुनवाई खत्म होने के बाद करीब 3 बजे जैसे ही वे कार की ओर बढ़े, घात लगाए हमलावर ने गोली चला दी. गोली लगते ही गुरविंदर सिंह जमीन पर गिर पड़े.
मौके पर ही हुई मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने बेहद नजदीक से गोली चलाई. गुरविंदर सिंह को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आरोपी फरार हो चुके थे. कोर्ट परिसर के बाहर गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.
पत्नी के बयान से खुला केस इस मामले में FIR नंबर 23 दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना सोहाना में दर्ज की गई. FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज हुई. मृतक की पत्नी अमरदीप कौर ने अपने बयान में कहा कि उनके पति को पहले से धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने शक जताया कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का हाथ हो सकता है.
गैंगस्टर का नाम आने से गंभीर हुआ केस अमरदीप कौर के बयान में गोल्डी बराड़ का नाम सामने आते ही पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. गोल्डी बराड़ पहले से ही कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं और गैंगवार से जुड़ा रहा है. पुलिस को शक था कि यह हत्या पूरी प्लानिंग के तहत करवाई गई है. इसके बाद तकनीकी जांच और सर्विलांस तेज कर दिया गया.
CCTV फुटेज से खुली साजिश जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के तमाम CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. सामने आया कि दो आरोपी काले रंग की बजाज पल्सर बाइक पर आए थे. एक आरोपी ने गोली मारी और दोनों मौके से बाइक पर फरार हो गए. CCTV फुटेज में उनकी भागने की दिशा और मूवमेंट साफ दिखाई दी.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






