
'कोर्ट में घसीट दूंगी अगर...' शादी से पहले मेहमानों को दुल्हन की धमकी
AajTak
एक लड़की ने अपनी शादी से पहले रिश्तेदारों के लिए ऐसी घोषणा कर दी है कि उनका दिमाग ही घूम जाए. शादी की तैयारियों में जुटी इस दुल्हन ने जो कहा वह हैरान करने वाला है. कई लोगों को लड़की का ये आइडिया काफी अच्छा लगा तो कई लोग इसका बुरी तरह विरोध करने लगे.
पहले जब शादी-ब्याह का फंक्शन होता था तो गांव भर के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया जाता था. लेकिन आज के समय में अधिकतर लोग जब अपने घर में पार्टी का आयोजन करते हैं तो करीबी लोगों को ही बुलाना पसंद करते हैं, जिससे कि कम से कम खर्च हो. साथ ही पर प्लेट चार्ज को देखते हुए मेहमानों से थोड़ा पहले ही पूछ लेते हैं कि प्लीज बता दीजिए कि आप आ सकेंगे या नहीं ताकि उनका पैसा बेकार न जाए. ऐसे में शादी की तैयारियों में जुटी एक दुल्हन ने जो किया वह हैरान करने वाला है.
'ताकि मेरा पैसा...'
दरअसल इस दुल्हन का कहना है कि मेरे परिवार वालों का कोई भरोसा नहीं है. वह कह देंगे कि हम शादी में आएंगे और फिर आखिरी वक्त पर धोखा दे देंगे. ऐसे में मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि उनके नाम पर बने खाने में मेरा पैसा न डूबे.
'...तो कोर्ट में घसीट दूंगी'
इस लड़की ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- मुझे अपने परिवार से काफी प्यार है लेकिन इनका कोई भरोसा नहीं. मैं अक्तूबर 2024 में शादी करने जा रही हूं. इसके लिए जब मैं लोगों को इनविटेशन दूंगी तो उसमें साफ-साफ लिखूंगी. अगर आप आने का वादा करने के बावजूद नहीं आए तो मैं आपके हिस्से के बने वेस्ट हुए खाने के पैसे के लिए आपको अदालत में घसीट दूंगी. ये अजीब लगता है? लेकिन अगर आप वादे के मुताबिक मेरी शादी में पहुंचते हैं तो आपको कोई पैसा देने की जरूरत ही नहीं है.
'ऐसे तो तुम्हारी शादी में कोई भी नहीं आएगा'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












