
कोर्ट ने पिता और बेटी पर FIR के दिए आदेश, ससुर के खिलाफ दर्ज कराया था झूठा रेप केस
AajTak
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आठ साल पुराने रेप और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के केस में ससुर, उसकी बेटी और बेटे को बरी कर दिया है. वहीं, पुलिस से झूठे केस करने के आरोप में लड़की और उसके पिता पर केस दर्ज कर तीन महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में दहेज उत्पीड़न के मामले को लेकर एक व्यक्ति, उसके पिता और बहन को आरोपों से बरी कर दिया. दरअसल, एक महिला ने अपने ससुर पर रेप का आरोप लगाया था. इसके साथ ही महिला ने अपने पति और पति की बहन के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था.
इस मामले में कोर्ट ने महिला के ससुर, पति और पति की बहन को बरी कर दिया है. इसी के साथ झूठा केस दर्ज कराने को लेकर कोर्ट ने आरोप लगाने वाली महिला और उसके पिता पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला साल 2014 में दर्ज कराया गया था, जिसको लेकर कोर्ट ने फैसला सुनाया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आंचल ने दिल्ली पुलिस को पीड़िता और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज करने और संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.
तीन महीने में जांच रिपोर्ट दाखिल करने को कहा
कोर्ट ने कहा है कि एसएचओ पीएस जनकपुरी को निर्देश दिया जाता है कि वह अदालत की सूचना के तहत निर्णय प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर पीड़िता और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 211 के तहत प्राथमिकी दर्ज करें और संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष तीन महीने के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट दाखिल करें.
73 पेज के फैसले में कोर्ट ने कहा कि 'बलात्कार जघन्य अपराध है, लेकिन रेप के झूठे आरोपों से भी सख्ती से निपटने की जरूरत है, क्योंकि इससे आरोपी का बहुत अपमान होता है. मौजूदा केस में आरोप था कि ससुर ने अपनी बेटी की मदद से बहू के साथ घिनौना कृत्य किया है, जबकि भारतीय समाज में एक पिता और बेटी मर्यादा का पालन करते हुए इस तरह की बात ही नहीं करते हैं.'

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










