
'कोर्ट कमिश्नर के घर शादी...', संभल मस्जिद के इमाम का बड़ा बयान
AajTak
खबर इस वक्त आ रही है कि मस्जिद के जफर अली ने कहा है कि सर्वे कोर्ट के आदेश के अनुसार ही हुआ है. कोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर सर्वे करने के लिए कहा था और कोर्ट कमिश्नर ने अपनी बेटी की शादी के कारण तुरंत सर्वे करवा लिया. इस सर्वे में सिर्फ मस्जिद की फोटोग्राफी हुई थी. जफर अली ने यह बयान 19 नवंबर को दिया था. इस खबर को आज तक ने साझा किया है. देखिए VIDEO

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











