
कोरोना: CM अरविंद केजरीवाल की दो टूक- दिल्ली में पाबंदियों की जरूरत, जल्द फैसला होगा
AajTak
LNJP अस्पताल में जायजा लेने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 7 से 10 दिन की वैक्सीन का स्टॉक है. पर्याप्त बेड्स और वेंटिलेटर मौजूद हैं. दिल्ली में लॉकडाउन नहीं होगा लेकिन कुछ पाबंदियों की ज़रूरत है, आज या कल पाबंदियां जरूर लगाई जाएंगी.
कोरोना के चलते बिगड़ते हालात के बीच शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में जायज़ा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन नहीं लगेगा लेकिन पाबंदियां लगाई जाएंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी. LNJP अस्पताल में जायजा लेने के बाद दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 7 से 10 दिन की वैक्सीन का स्टॉक है. पर्याप्त बेड्स और वेंटीलेटर मौजूद हैं. दिल्ली में लॉकडाउन नहीं होगा लेकिन कुछ पाबंदियों की ज़रूरत है, आज या कल पाबंदियां ज़रूर लगाई जाएंगी. केजरीवाल ने कहा कि हम कोविड सेंटर बनाने की तैयारी भी कर रहे हैं, जल्द ही बैंक्वेट हॉल में भी एक सेंटर शुरू किया जाएगा.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











