
कोरोना: 2-DG दवा को लेकर राज्यों में उत्साह, यूपी और हरियाणा सरकार ने खरीदने के निर्देश दिए
AajTak
2-DG दवा कोरोना से लड़ने में गेम चेंजर मानी जा रही है. माना जा रहा है 2-DG से कोरोना के मरीज जल्दी रिकवर हो रहे हैं और उनमें ऑक्सीजन के प्रति निर्भरता भी कम पाई जा रही है.
देश कोरोना संकट से गुजर रहा है, इस समय वैक्सीन लगवाकर और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करके ही कोरोना से बचा जा सकता है, ऐसे में कोरोना से लड़ने के लिए मार्केट में एक और दवा आ रही है जिसका नाम है 2-DG दवा. देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने सोमवार को 2-DG दवा लॉन्च कर दी है. Haryana will purchase anti-Covid drug 2DG developed by DRDO for treatment of covid patients. Defence Minister Rajnath Singh and Union Health Minister Dr Harsh Vardhan Today released the drug which helps in faster recovery of patients and reduces supplemental oxygen dependence. इसके साथ ही यूपी के CM योगी और हरियाणा सरकार ने इस दवा को खरीदने के निर्देश दे दिए हैं. सीएम योगी ने DRDO की दवा 2-DG को मंगाने के लिए अफसरों को निर्देश दे दिए हैं. सीएम योगी ने अफसरों को दवा की मांग पत्र केंद्र को भेजने के लिए कहा है. इसी प्रकार हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी जानकारी दी है कि हरियाणा सरकार प्रदेश में वितरण के लिए DRDO की इस दवा की खरीददारी करेगी. इस बात की जानकारी उन्होंने एक ट्वीट करते हुए दी है. आप इस ट्वीट को यहां भी पढ़ सकते हैं:
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










