
कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- सुपर स्प्रेडर के तौर पर उभर रहा 'महाकुंभ', 4 हफ्ते अहम
AajTak
वीके पॉल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है. ऐसे में अगले चार सप्ताह काफी अहम रहने वाले हैं. हमें कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से गुजरना ही होगा. हमें इसे हराना होगा और एक बार फिर से इस वायरस के खिलाफ जंग जीतनी होगी.
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगाह किया है कि अगले चार सप्ताह कोरोना के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि ,''उत्तराखंड में आयोजित महाकुंभ सुपर स्प्रेडर के तौर पर उभर रहा है. कुंभ के आयोजन की अवधि पहले ही घटाकर एक महीने कर दी गई है. कुंभ तीन से चार महीने का होता है.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''मौजूदा आयोजन को एक महीने का कर दिया गया है. जहां तक सुपर स्प्रेडर इवेंट्स का सवाल है तो केंद्र की तरफ से ऐसे आयोजनों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.'' नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि उम्मीद है कि ऐसे आयोजनों के दौरान एसओपी का पालन किया जा रहा होगा.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











