
कोरोना से हाल ही में ठीक हुए लोग भी लगवा रहे हैं टीका, ऐप पर नहीं कोई रोकटोक
AajTak
दिल्ली के यमुना विहार में रहने वाले 42 साल मोहन शर्मा को 4 अप्रैल को कोरोना हुआ था. रिकवरी में 16 दिन लग गए, परिवार में 72 साल के बुजुर्ग पिता हैं और तीन बच्चे भी. ऐसे में मोहन शर्मा ने कोरोना से ठीक होने के बाद 7 मई को परिवार सहित वैक्सीन लगा ली.
केंद्र सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन को लेकर दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा था कि जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, उन लोगों को 3 महीने तक कोरोना का टीका नहीं लगेगा. लेकिन सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. हो भी कैसे? सरकार की कोविन (Co-Win) ऐप पर इसको अमल में लाने का कोई तरीका ही नहीं है. जबकि कोरोना टेस्ट कराने के लिए आधार कार्ड दिया जाता है और इससे आपका नाम सरकारी लिस्ट में आ जाता है. इससे पता चलता है कि किसी व्यक्ति को कब कोरोना हुआ और कब रिपोर्ट नेगेटिव आई. इसके बावजूद आधार कार्ड के जरिए वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है और लोग वैक्सीनेशन भी लगवा रहे हैं. दिल्ली के यमुना विहार में रहने वाले 42 साल मोहन शर्मा को 4 अप्रैल को कोरोना हुआ था. रिकवरी में 16 दिन लग गए, परिवार में 72 साल के बुजुर्ग पिता हैं और तीन बच्चे भी. ऐसे में मोहन शर्मा ने कोरोना से ठीक होने के बाद 7 मई को परिवार सहित वैक्सीन लगा ली. वे बताते हैं कि सरकार की तरफ से कोई भी गाइडलाइंस तब तक सामने नहीं आई थी. मोहन शर्मा ने कोवैक्सीन की डोज ली थी और अब उनके 3 हफ्ते भी पूरे हो चुके हैं. अगले हफ्ते उनको दूसरी डोज दी जानी है. जिसके लिए उन्होंने अभी से रजिस्ट्रेशन करा दिया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







