
कोरोना से लड़खड़ाता...भारत, रूस, अमेरिका और UK से आए मदद के विमान
AajTak
भारत के लिए रूस, यूके और अमेरिका समेत कई विदेशी देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. रूस द्वारा भेजे दो जहाज अभी अभी राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतरे हैं. रूस की तरफ से 20 Oxygen concentrator, 75 वेंटिलेटर, 150 बेड साइड मॉनिटर और Fabipiravir दवाइयां पहुंची हैं.
देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा दो लाख पार कर गया है. कोरोना महामारी हर रोज अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ रही है. पिछले चौबीस घंटे में 3.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए. सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र, दिल्ली और यूपी का है. महाराष्ट्र में बीते चौबीस घंटे में 985 लोगों की जान चली गई. वहीं पूरे देश में एक दिन में 3.2 हजार लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई. महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे में 63,309 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. ये आंकड़े बताते हैं कि देश में कोरोना की कितनी भयावह स्थिति है. ऐसे में भारत के लिए रूस, यूके और अमेरिका समेत कई विदेशी देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. रूस द्वारा भेजे दो जहाज अभी अभी राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतरे हैं. रूस की तरफ से 20 Oxygen concentrator, 75 वेंटिलेटर, 150 बेड साइड मॉनिटर और Fabipiravir दवाइयां पहुंची हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











