
कोरोना से बुरा हाल, अहमदाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में 1200 बेड्स फुल, बाहर एम्बुलेंस में इंतजार कर रहे मरीज
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद की तस्वीर भी कुछ अलग नहीं है, यहां अब अस्पताल में भर्ती होने के लिए लंबी वेटिंग चल रही है. गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर बोझ बढ़ रहा है.
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. इसका असर अब अस्पतालों पर पड़ने लगा है और मरीज़ों को बेड्स के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है. गुजरात के अहमदाबाद की तस्वीर भी कुछ अलग नहीं है, यहां अब अस्पताल में भर्ती होने के लिए लंबी वेटिंग चल रही है. गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों पर बोझ बढ़ रहा है. अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के कैंपस में एम्बुलेंस कतारों के साथ खड़ी हैं, इनमें मरीज़ लेटे हुए हैं और अंदर बेड्स खाली होने का इंतजार कर रहे हैं. अहमदाबाद के इस सबसे बड़े कोविड अस्पताल में 1200 बेड्स फुल हो चुके हैं, जिसके कारण मरीजों को बाहर रोका गया है. ऐसे में एम्बुलेंस में ही मरीज़ों को ऑक्सीज़न दिया जा रहा है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











