
कोरोना से बिगड़ी 'बाहुबली के कटप्पा' Sathyaraj की हालत, अस्पताल में हुए एडमिट
AajTak
अब तक सिनेमाजगत के कई बड़े-बड़े स्टार्स कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. अब इस लिस्ट में बाहुबली फेम कटप्पा का नाम भी शामिल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिन पहले तक सत्यराज शूटिंग में काफी बिजी चल रहे थे. इस दौरान ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने जानकारी मिली.
कोरोना के बढ़ते केसेस ने एक बार फिर सबकी जिंदगी में तूफान खड़ा कर दिया है. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई स्टार्स पर कोरोना कहर ढा चुका है. अभी हाल ही में महेश बाबू को कोरोना होने की खबर सामने आई थी. महेश बाबू के बाद 'बाहुबली' के कटप्पा उर्फ एक्टर सत्यराज भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. यही नहीं, सत्यराज की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें घर से हॉस्पिटल शिफ्ट करना पड़ गया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











