
कोरोना से फिर सड़कों पर सन्नाटा, इस सेक्टर को रोजाना 315 करोड़ का नुकसान!
AajTak
कोरोना महामारी की वजह से एक बार फिर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए कुछ राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. जबकि कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया किया है.
कोरोना महामारी की वजह से एक बार फिर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. बेकाबू कोरोना को रोकने के लिए कुछ राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. जबकि कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया किया है. वहीं कुछ राज्यों ने अपनी सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है. (Photo: File) अब धीरे-धीरे कोरोना की वजह से आवाजाही पर लगा प्रतिबंध का असर दिखने लगा है. ट्रांसपोर्ट सेक्टर को हर रोज भारी नुकसान हो रहा है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की कोर कमेटी के सदस्य बी. मलकीत सिंह के मुताबिक फिलहाल हर रोज ट्रांसपोर्ट सेक्टर को 315 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. (Photo: File) न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मलकीत सिंह ने कहा कि वीकेंड लॉकडाउन के दौरान अनिवार्य वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहेंगी. सबसे ज्यादा का बंद का असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है. तमाम प्रतिबंधों की वजह से ट्रांसपोर्ट सेक्टर को हर रोज कम से कम 315 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. (Photo: File)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












