
कोरोना से तबाही के बीच चीन का बड़ा फैसला, विदेशी यात्रियों के लिए खत्म किया क्वारंटाइन
AajTak
कोरोना के कहर के बीच चीन ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. देश में एक ओर जहां कोविड के केस बढ़ते जा रहे हैं, वहीं चीन पाबंदियां खत्म करता जा रहा है. लिहाजा चीन ने विदेशी यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की अनिवार्यता खत्म कर दी है.
कोरोना संक्रमण चीन में तबाही मचा रहा है. बीजिंग, शंघाई समेत देश के कई हिस्सों में कोविड के मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. लेकिन चीन कोरोना की पाबंदियों को खत्म करता जा रहा है. मसलन, चीन ने आज (रविवार) से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग रहने के तीन साल बाद चीन ने ये फैसला लिया है. ये डिसीजन ऐसे समय लिया गया है जब देश में कोरोना के केसों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है.
चीन अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को भी फिर से खोलने का ऐलान किया है. दरअसल, हेल्थ अथॉरिटी ने हाल ही में कहा था कि चीन के कोविड-19 मैनेजमेंट में आठ जनवरी से ढील दी जाएगी. इसे कैटेगरी ए से डाउनग्रेड कर कैटेगरी ए कर दिया जाएगा. हेल्थ अथॉरिटी का कहना है कि इसका प्रकोप कम हो गया है और यह धीरे-धीरे सामान्य श्वास संक्रमण के रूप में ढल रहा है.
चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के खत्म होने के बाद कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि बीते कुछ सालों से लगे इन कड़े कोरोना प्रतिबंधों से देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है. इस वजह से देश में शी जिनपिंग सरकार को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है. इसे देखते हुए चीन ने पिछले महीने जीरो कोविड पॉलिसी को वापस लेना पड़ा था.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में कोरोना को लेकर लोगों में लापरवाही का आलम ये है कि जब पिछले साल के अंत में अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोलने का ऐलान किया तो चीनी लोग विदेश यात्रा की योजना बनाने लगे. क्योकि स्थानीय लोगों ने ट्रैवल वेबसाइट्स पर पूछताछ करनी शुरू कर दी थी.
चीन में कोरोना महामारी के जारी कहर को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन कुछ प्राकृतिक नियमों के खिलाफ जाकर खड़ा हो गया. जैसे कि जीरो कोविड पॉलिसी. तमाम वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस अंत में तभी थमेगा जब एक हद तक आबादी उससे संक्रमित हो गई हो लेकिन चीन जीरो कोविड पॉलिसी पर अड़ा रहा.
साल 2022 की शुरुआत में जब अधिकतर देश नियमों को ढीला कर जिंदगी का सामान्य करने की कोशिश कर रहे थे, उस समय चीन ने जीरो कोविड पॉलिसी लागू कर दी. दरअसल कोरोना के मामले में अधिकतर देशों ने यह मान लिया है कि अब उन्हें इस वायरस के साथ जीना सीखना होगा. लेकिन चीनी सरकार इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








