
कोरोना से जंग में तीसरा हथियार! अगले हफ्ते बाजार में आएगी स्पूतनिक वैक्सीन, जानिए बड़ी बातें
AajTak
Sputnik V Corona Vaccine: नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया है कि स्पूतनिक की एक बड़ी खेप भारत पहुंच चुकी है, अगले हफ्ते तक देश में उपलब्ध भी हो जाएगी. जुलाई से इसका उत्पादन देश में ही शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि कोई भी वैक्सीन जो डब्लूएचओ, एफडीए से प्रमाणित है वह भारत में आ सकती है. आयात लाइसेंस 2 दिन में मिल जाएगा.
रूस द्वारा बनाई जा रही स्पूतनिक वैक्सीन का भारत में इंतजार खत्म हो गया है. नीति आयोग ने बताया है कि अगले हफ्ते से स्पूतनिक वैक्सीन देश में उपलब्ध हो जाएगी. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया है कि स्पूतनिक की एक बड़ी खेप भारत पहुंच चुकी है, अगले हफ्ते तक देश में उपलब्ध भी हो जाएगी. नीति आयोग के सदस्य ने ये भी बताया कि जुलाई से इसका उत्पादन देश में ही स्टार्ट हो जाएगा, यानी स्पूतनिक के मेड इन इंडिया होने में भी बहुत वक्त नहीं लगना. जुलाई से इस वैक्सीन का देश में निर्माण शुरू होगा
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











