
कोरोना से गई थी लैब टेक्नीशियन राकेश जैन की जान, केजरीवाल ने दी 1 करोड़ की मदद
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टर राकेश जैन के बड़े बेटे ने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है और नौकरी की तलाश में हैं. दिल्ली सरकार उनको नौकरी भी देगी. जब भी उनके परिवार को किसी चीज की जरूरत होगी, हम मदद करने के लिए तैयार हैं.
कोरोना वायरस की महामारी के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर्स के परिजनों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान दिल्ली सरकार ने किया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऐसे ही एक कोरोना वॉरियर के परिजनों को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा. सीएम केजरीवाल ने शनिवार को पूर्वी दिल्ली के बाहुबली एन्क्लेव पहुंचकर कोरोना के कारण जान गंवाने वाले डॉक्टर राकेश जैन के परिजनों से मुलाकात की और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा. डॉक्टर राकेश जैन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे. डॉक्टर जैन के परिजनों से मुलाकात के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि वे अंतिम दम तक लोगों की सेवा करते रहे. उन्होंने कहा कि किसी की जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन मैं समझता हूं कि इस राशि से उनके परिवार को थोड़ी मदद मिलेगी. दिल्ली सरकार उनके बेटे को नौकरी भी देगी.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











