
कोरोना समय से पहले किशोरों के दिमाग को बना रहा है बूढ़ा, स्टडी में दावा
AajTak
एक स्टडी में दावा किया गया है कि कोरोना की वजह से टीन एजर्स में न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ प्रभाव अधिक देखने को मिल रहे हैं. यह स्थिति और भी खराब हो सकती है. स्टडी में कहा गया कि उम्र बढ़ने के साथ ही मस्तिष्क की संरचना में स्वाभाविक तौर पर बदलाव होने लगते हैं. प्युबर्टी और शुरुआती टीन एजर अवस्था के दौरान बच्चों के शरीर विशेष रूप से मस्तिष्क के कुछ हिस्सों का विकास तेजी से हुआ.
कोरोना महामारी दुनियाभर के लोगों के लिए ढेरों समस्याएं लेकर आई है. कोरोना का असर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से दिखने को मिला है. ऐसे में एक नई स्टडी से पता चला है कि कोरोना की वजह से टीन एजर्स यानी कि किशोरों की मेंटल हेल्थ पर अधिक बुरा असर पड़ा है. कोरोना टीन एजर्स के दिमाग को तेजी से बूढ़ा बना रहा है.
स्टडी में कहा गया है कि कोरोना की वजह से टीन एजर्स में न्यूरोलॉजिकल और मेंटल हेल्थ प्रभाव देखने को अधिक मिल रहे हैं और यह स्थिति और भी खराब हो सकती है. यह स्टडी अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में की गई, जिसमें कहा गया कि अकेले 2020 में व्यस्कों में चिंता और तनाव की घटनाएं पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी से अधिक बढ़ी हैं.
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता ईयान गॉटलिब ने कहा कि हमें ग्लोबल रिसर्च के जरिए पहले ही पता चल गया था कि कोरोना ने युवाओं की मेंटल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित किया है. लेकिन हमें यह नहीं पता था कि इससे उनके मस्तिष्क पर सीधा असर हो रहा है.
गॉटलिब ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ ही मस्तिष्क की संरचना में स्वाभाविक तौर पर बदलाव होने लगते हैं. प्युबर्टी और शुरुआती टीन एजर अवस्था के दौरान बच्चों के शरीर विशेष रूप से मस्तिष्क के कुछ हिस्सों (हिप्पोकैम्पस और एमिग्डाला) का विकास तेज हुआ. इस दौरान कोर्टेक्स के टिश्यू पतले हो जाते हैं.
कोरोना से पहले और उसके दौरान 163 बच्चों के MRI स्कैन की तुलना की गई, जिससे पता चला कि लॉकडाउन के दौरान टीनेजर्स के मस्तिष्क के विकास की प्रक्रिया तेज हो गई.
गॉटलिब ने कहा कि टीन एजर्स के मस्तिष्क में यह बदलाव केवल उन्हीं बच्चों में देखे गए, जो लंबे समय से विपरीत परिस्थितियों से घिरे हुए थे. इनमें हिंसा का शिकार बच्चे, उपेक्षा झेल रहे, पारिवारिक हिंसा में जी रहे बच्चे शामिल हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







