
कोरोना संकट पर इधर PM मोदी कर रहे थे मीटिंग, उधर रैली में बोलीं ममता- बंगाल को वैक्सीन नहीं दे रहा केंद्र
AajTak
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया. झारग्राम की चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को केंद्र से वैक्सीन नहीं मिल रही है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में आर-पार की जंग चल रही है. बुधवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया. झारग्राम की चुनावी सभा में ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को केंद्र से वैक्सीन नहीं मिल रही है. खास बात ये है कि ममता बनर्जी का ये बयान उस वक्त आया, जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग कोरोना संकट को लेकर चर्चा कर रहे थे. ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के चलते ही इस बैठक में शामिल नहीं हो पाईं. रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सबसे बड़ी धोखेबाज है, जो देश को बर्बाद करने में लगी है. मैंने केंद्र सरकार से वैक्सीन भेजने को कहा, लेकिन वैक्सीन नहीं भेजी गई. कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं, वो हमें मुफ्त में वैक्सीन भी नहीं दे रहे हैं. Narendra Modi promised to vaccinate people of Bihar after coming to power, during elections. But did they provide vaccines? No, they did not, they lied: West Bengal CM and TMC leader Mamata Banerjee#WestBengalElections pic.twitter.com/RmnUadPRyF
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











