
कोरोना संकट के बीच 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, भक्त कर सकेंगे दर्शन
AajTak
अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 28 जून से शुरू होगी. इस यात्रा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते ये यात्रा रद्द कर दी गई थी.
अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस वर्ष ये यात्रा 28 जून से शुरू होने जा रही है, जिसका समापन सावन मास की पूर्णिमा को होगा. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया है. बीते साल कोरोना महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब महामारी का असर थोड़ा कम हुआ, तो बाबा बर्फानी के दर्शन का रास्ता फिर से साफ कर दिया गया है. पिछले वर्ष कोरोना वायरस की महामारी के बीच जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई थी, लेकिन इस बार अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू होकर सावन माह की पूर्णिमा तक जारी रहेगी. बता दें कि बाबा अमरनाथ की यात्रा का श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी खास इंतजाम किए जाते हैं. वहीं इस बार कोरोना महामारी के चलते इस यात्रा को लेकर खास गाइडलाइन भी जारी किए जाने की चर्चा है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











