
कोरोना वैक्सीन: पहली डोज के मुकाबले मात्र 4 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने ली दूसरी खुराक
AajTak
स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार पहली डोज लगवाने के लिए पहले दिन करीब 1 लाख 91 हजार स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे थे. लेकिन कोरोना वैक्सीन का सेकंड डोज मात्र 7,668 ने लगवाया है.
16 जनवरी के दिन देशभर में पूरे तामझाम और उत्साह के साथ कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रोग्राम शुरू किया गया. पहली डोज के लिए महीने भर चले इस अभियान के बाद अब सेकंड डोज लगाने का समय चल रहा है. 13 फरवरी से कोरोना की सेकंड डोज लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. लेकिन लोगों में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर अधिक उत्साह नजर नहीं आ रहा है. पूरे देश में कोरोना वैक्सीन के बूस्टर शूट यानी सेकंड डोज को पहले दिन महज 7 हजार 668 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया है. ये कोविड वैक्सीन की पहली डोज के पहले दिन यानी 16 जनवरी के मुकाबले मात्र 4 प्रतिशत करीब है. जो एक तरह से कोविड वैक्सीन लगाने के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान की सफलता पर बड़े प्रश्न खड़े कर रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ही डाटा के अनुसार पहली डोज के पहले दिन करीब 1 लाख 91 हजार लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे. लेकिन कोरोना वैक्सीन का सेकंड डोज मात्र 7,668 लोगों ने लगवाया है. ये अपने आप में चिंता का विषय है. हालांकि मेडिकल से जुड़े कई विशेषज्ञों ने इसे चिंता की बात मानने से इनकार किया है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







