
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद पॉजिटिव हुए 2 स्वास्थ्यकर्मी, महाराष्ट्र का मामला
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में सरकारी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी कोरोना की चपेट में आए हैं, हालांकि अभी उन्हें कोरोना के काफी कम लक्षण हैं.
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम मिशन मोड में जारी है. अभी तक ढाई करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं. इस बीच कुछ खबरें चिंताजनक भी आ रही हैं. महाराष्ट्र में दो स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी पॉजिटिव पाए गए हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के जालना में सरकारी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना की चपेट में आए हैं, हालांकि अभी उन्हें कोरोना के काफी कम लक्षण हैं. स्थानीय एडिशनल सर्जन पद्मजा सराफ ने इसको लेकर कहा कि वैक्सीन के बाद करीब 42 दिनों में एंटीबॉडीज डेवलेप होती हैं. इस दौरान हर किसी को मास्क लगाकर रखना चाहिए और हर किसी नियम का पालन करना चाहिए. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इन दिनों कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते दिन ही पूरे राज्य में 14 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए, जो इस साल का रिकॉर्ड आंकड़ा है. सिर्फ जालना जिले में ही कुल 204 नए केस दर्ज किए गए हैं. बंगाल में दो सीनियर सिटीजन की मौत महाराष्ट्र से अलग पश्चिम बंगाल में दो सीनियर सीटिजन की मौत हो गई है, दोनों को ही कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी. सरकारी अधिकारी के मुताबिक, वैक्सीन की डोज देने के बाद दोनों सीनियर सिटीजन की मौत हुई है, इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, शुरुआत जांच में ये सामने आया है कि दोनों की मौत दिल की बीमारी के कारण हुई है. लेकिन किसी अंतिम परिणाम तक पहुंचने के लिए पूरी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. ये घटना बंगाल के दार्जिलिंग और धूपगिरी इलाके की है. आपको बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन का फेज टू 1 मार्च से शुरू हुआ था. अब 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले हर व्यक्ति को वैक्सीन दी जा रही है. अभी तक ढाई करोड़ के करीब वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











