
कोरोना वैक्सीनेशन पर केंद्र बनाम महाराष्ट्र, जावड़ेकर बोले- 54 लाख डोज मिले, 23 लाख ही क्यों लगाए?
AajTak
देश में सबसे अधिक नए मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. इस बीच अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि राज्य में अबतक 56 फीसदी वैक्सीन का इस्तेमाल ही नहीं हुआ है.
देश में कोरोना वायरस का संकट एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है. देश में सबसे अधिक नए मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. इस बीच अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि राज्य में अबतक 56 फीसदी वैक्सीन का इस्तेमाल ही नहीं हुआ है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र ने अबतक सिर्फ 23 लाख वैक्सीन का इस्तेमाल किया है, जबकि केंद्र द्वारा कुल 54 लाख वैक्सीन दी गई हैं. यानी 56 फीसदी वैक्सीन का इस्तेमाल नहीं हुआ है. Maharashtra Government had only used 23 lakh vaccines out of the total 54 lakh vaccines sent to the state, till 12th March. 56% vaccines remained unused. Now, Shiv Sena MP asks for more vaccines for the state. First mismanagement of pandemic now poor administration of vaccines. Five states -Maharashtra, Punjab, Karnataka, Gujarat and Tamil Nadu- continue to drive up India’s active cases In the worlds’ largest vaccine drive, over3.5 cr vaccine doses administered Read more: https://t.co/CtonswW7JI pic.twitter.com/9B8rjihPJM
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











