
कोरोना रिटर्न्स: दिल्ली-नोएडा-मुंबई-इंदौर, जानें बड़े शहरों में लगाई गई हैं कैसी पाबंदियां
AajTak
होली के बाद से ही देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से बेकाबू हुआ है, बड़े शहरों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में जब मामले बड़े हैं, तो बड़े शहरों कैसी सख्ती लगाई गई है, एक नज़र डाल लें...
देश में कोरोना के मामलों ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी है एक बार फिर सख्त नियमों की वापसी होने लगी है. पिछले साल की तरह ही फिर कई जगह लॉकडाउन लगा है, तो कहीं पर नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. होली के बाद से ही देश के कई राज्यों में कोरोना फिर से बेकाबू हुआ है, बड़े शहरों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. ऐसे में जब मामले बड़े हैं, तो बड़े शहरों कैसी सख्ती लगाई गई है, एक नज़र डाल लें... दिल्ली: राजधानी में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. रात के 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी. सबकुछ बंद रहेगा. अगर किसी को बाहर निकलना है, कहीं जाना है, दुकान खोलनी है तो उसे परमिशन लेनी होगी. हालांकि, अत्यंत जरूरी क्षेत्र और काम के लिए लोगों को इजाजत मिल रही है. ये खबर पढ़ें: दिल्ली में लागू हो गया नाइट कर्फ्यू, जानें- सभी गाइडलाइंस, मेट्रो सफर भी पड़ा असरनोएडा, गाजियाबाद: यूपी में केस बढ़ने के बाद नोएडा, गाजियाबाद में धारा 144 लगा दी गई है यानी एक जगह पर पांच से अधिक लोगों का इकट्ठा होना मना है. शहरों में रैंडम टेस्टिंग भी की जा रही है. अगर किसी घर में एक केस मिलता है, तो आसपास के 25 मीटर एरिया को सील किया जाएगा. बिल्डिंग में केस मिलने पर पूरा फ्लोर या जरूरत पड़ने पर बिल्डिंग सील हो सकती है.मुंबई: आर्थिक राजधानी भी इन दिनों दो सख्तियों से गुज़र रही है. यहां पर वीकेंड लॉकडाउन लागू है और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है. सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में यही नियम लागू है, यानी पुणे-नासिक-नागपुर जैसे बड़े शहरों का यही हाल है. मुंबई में तो अब बीच बंद करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










