
कोरोना: रायपुर-छिंदवाड़ा में फुल लॉकडाउन-पूरे पंजाब में नाइट कर्फ्यू, चपेट में दून स्कूल-IIT
AajTak
देशभर में कोरोना का कहर बढ़ रहा है. भारत में बुधवार को 24 घंटे में 1 लाख, 15 हजार, 736 नए केस आए और 630 मौतें हुईं. देश में कुल कोरोना केसों की संख्या 1,28,01,785 और कुल मौतों की संख्या 1,66,177 हो चुकी है.
टीकाकरण के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश बन गया है. बुधवार सुबह तक 24 घंटे में 33 लाख डोज टीकाकरण किया गया. अब तक देश में कुल 8.7 करोड़ डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी है. लेकिन दूसरी तरफ कुछ राज्यों ने वैक्सीन की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र से सप्लाई बढ़ाने की मांग की है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और झारखंड ने वैक्सीन की पर्याप्त सप्लाई न होने की बात कही है. वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दूसरे देशों को वैक्सीन भेजने के लिए केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया और ज्यादा वैक्सीन सप्लाई की मांग की. पार्टी का कहना है कि दूसरे देशों को सप्लाई से पहले अपने देश के लोगों को वैक्सीन मिलनी चाहिए. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने राज्यों को भरोसा दिलाया है कि किसी को भी वैक्सीन की कमी नहीं होने दी जाएगी.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











