
कोरोना: मुंबई में बढ़ रहे मामले, लोकल लॉकडाउन की तैयारी में BMC
AajTak
कोरोना संक्रमित मामलों में नया ट्रेंड देखा गया है. यहां 98 प्रतिशत मामले नॉन स्लम एरिया से आए हैं. नगर निगम ने लोकल लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं.
महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं. ऐसे में बीएमसी लोकल लॉकडाउन लगाने की तैयारी में है. मुंबई के चेंबूर और तिलकनगर में कोरोना के सबसे अधिक मामले बढ़ें हैं. मंगलवार तक चेंबूर की 550 हाउसिंग सोसाइटी को लोकल लॉकडाउन लगाने की चेतावनी वाला नोटिस भेजा गया है. बीएमसी ने कोरोना के ज्यादा मामले पाए जाने पर इलाके को सील करने की भी चेतावनी दी है. कोरोना संक्रमित मामलों में नया ट्रेंड देखा गया है. यहां 98 प्रतिशत मामले नॉन स्लम एरिया से आए हैं. नगर निगम ने लोकल लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं. इससे चेंबूर में रोजाना 15 से कम मामले देखने को मिल रहे थे लेकिन अब यह बढ़कर 25 से ज्यादा हो गए हैं. वार्ड में कोविड ग्रोथ रेट 0.28 प्रतिशत हो गया है जबकि महाराष्ट्र का औसत ग्रोथ रेट 0.14 प्रतिशत है. नगर निगम ने इसके लिए लोगों के लापरवाही भरे रवैये को जिम्मेदार ठहराया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











