
कोरोना पर सार्क देशों की वर्चुअल मीटिंग, भारत ने PAK को भेजा न्योता
AajTak
कोरोना पर सार्क देशों की होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को न्योता भेजा है. इस बैठक सार्क देशों के हेल्थ सेक्रेटरी स्तर के अफसर शामिल होंगे.
कोरोना पर सार्क देशों की कल होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को न्योता भेजा है. इस बैठक सार्क देशों के हेल्थ सेक्रेटरी स्तर के अफसर शामिल होंगे. इस बैठक में कोरोना के मैनेजमेंट, महामारी के दौरान उठाए गए कदमों और आपसी सहयोग के बारे में चर्चा की जाएगी. हालांकि, पिछले बैठक में पाकिस्तान ने किनारा कर लिया था. इससे पहले सितंबर महीने में इस बीच गुरुवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के विदेश मंत्रियों बैठक हुई थी. भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया था. वहीं, पाकिस्तान की ओर से भी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शामिल हुए थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











