
'कोरोना पर रखें सख्त निगरानी', दिल्ली समेत 5 राज्यों को को केंद्र सरकार की चिट्ठी
AajTak
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना के नए मामलों की बढ़ोतरी पर सख्त निगरानी रखी जाए और अगर आवश्यक हो तो जरूरी कार्रवाई भी की जाए.
केंद्र सरकार ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली समेत 5 राज्यों में कोरोना के नए केसों को लेकर चिंता जाहिर की है. साथ ही कोरोना के नए मामलों की बढ़ोतरी को लेकर इन राज्यों को पत्र लिखा है.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि कोरोना के नए मामलों की बढ़ोतरी पर सख्त निगरानी रखी जाए और अगर आवश्यक हो तो जरूरी कार्रवाई भी की जाए. वहीं, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण शनिवार सुबह 10.30 बजे बूस्टर डोज को लेकर एक बैठक करेंगे.
10 अप्रैल से 18+ को भी लगाई जा सकेगी बूस्टर डोज
10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा. साथ ही इसमें और तेजी लाई जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, 18+ एज ग्रुप प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. 18 साल से अधिक आयु के जिन्होंने दूसरा डोज ले लिया है और 9 महीने पूरे कर चुके हैं, वे बूस्टर डोज लगवा सकेंगे.
अब तक देश में सभी 15+ आबादी में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि 15+ एज ग्रुप में से लगभग 83% ने दोनों डोज ले ली है. हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप को 2.4 करोड़ से अधिक बूस्टर डोज भी दी गई है. 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 45% लोगों ने भी पहली डोज ले ली है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












