
कोरोना पर बिहार सरकार के मंत्री ने कहा- आप डरिए, हमें रैली और रोड शो करने दीजिए
AajTak
हाजीपुर में बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने कोरोना की बंदिशें खत्म होने के बाद कुछ ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर आप भी चौंक सकते हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से अभी भी डरना चाहिए. लोगों को इसे लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. वहीं जब उनसे राज्य में हो रही पॉलिटिकल कार्यक्रमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नेताओं को कार्यक्रम करते रहना चाहिए.
बिहार में लम्बे समय के बाद कोरोना की बंदिशें खत्म किये जाने का ऐलान किया गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. इसलिए सावधानी जरूर बरतें. लेकिन ये सलाह शायद आम आदमी के लिए ही है. दरअसल, हाजीपुर में बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय से जब कोरोना बंदिशों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी गुलाटी मारी कि आप हैरत में पड़ जाएंगे. बजट को लेकर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रामसूरत राय ने पहले तो कोरोना को लेकर काफी देर तक झान दिया. उन्होंने कहा, ''लोग उत्साही ना हों. ढील के बाद भी लोगों को कोरोना से डरना चाहिए. कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है.'' लेकिन जैसे ही उनसे पॉलिटिकल पार्टियों और नेताओं के कार्यक्रमों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बहुत ही अजीब जवाब दिया. मंत्री ने कहा कि नेताओं को पॉलिटिकल कार्यक्रम, रैलियां और रोडशो करते रहना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










