
कोरोना: दूसरी लहर में पहली बार दिल्ली में नए केस एक हजार से कम, सीएम बोले- धीरे-धीरे सब खुलेगा
AajTak
केजरीवाल सरकार से दिल्ली के व्यापारियों ने अनलॉक की मांग की है. इसे लेकर सीएम केजरीवाल ने उनसे धीरज रखने की अपील की है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि व्यापारियों की व्यथा को मैं समझता हूं, उनकी बेचैनी भी समझता हूं. आज अखबारों में पढ़ रहा था कि वे थोड़े नाराज हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में कमी के साथ ही अब अनलॉक की मांग तेज हो गई है. दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के बीच पहली बार एक हजार से कम नए मामले सामने आए हैं. मामले कम होने के साथ ही अनलॉकिंग की भी उम्मीद बढ़ गई है. केजरीवाल सरकार ने आश्वासन दिया है कि कोरोना केस कम होने के साथ ही धीरे-धीरे सभी गतिविधियों को फिर से जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ''पिछले 24 घंटे में 900 के करीब मामले आए हैं, दूसरी कोरोना लहर के बाद पहली बार हजार से कम केस आए हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि जैसे-जैसे केसेज कम होंगे, हम अनलॉकिंग करेंगे. हम चाहते हैं कि इकोनामिक एक्टिविटीज वापस पटरी पर आएं, ताकि अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ सके.''
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











