
कोरोना: दिल्ली में संक्रमण दर 3 हफ्ते बाद सबसे कम, मौत का आंकड़ा 19 हजार के पार
AajTak
दिल्ली में रिकवरी दर भी 91.83 फीसदी हो गई है. इसके अलावा सक्रिय कोरोना मरीजों की दर घटकर 6.71 फीसदी हो गई है. 24 घंटे में सामने आए 17,364 केस के साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13,10,231 हो गई है.
देशभर में कोरोना के कहर के बीच दिल्ली में भी कोरोना का आतंक जारी है. बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना के चलते 332 मरीजों की मौत हुई है. इस दौरान 17,364 नए मामले भी सामने आए हैं. मौत के इन आंकड़ों के साथ ही सूबे में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार के पार हो गई है. दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 19,071 हो गई है. हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि सूबे में बीते तीन हफ्ते में पहली बार संक्रमण दर सबसे कम हुई है. दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 23.34 फीसदी हो गई है. इससे पहले 17 अप्रैल को संक्रमण दर 24.56 फीसदी थी. राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 87,907 है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











