
कोरोना: दिल्ली में आज 18+ के लिए वैक्सीनेशन का दूसरा दिन, मुंबई में चार दिन बाद खुलेंगे सेंटर्स
AajTak
देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना का कहर जारी है. राजधानी दिल्ली में भी अब 18 से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण शुरू हो गया है, जिसका आज दूसरा दिन है. जबकि मुंबई में चार दिन के बाद 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण केंद्र खुल रहे हैं.
कोरोना की मार झेल रही राजधानी दिल्ली में कुछ राहत देखने को मिल रही है. एक ओर नए केसों की संख्या में कुछ हदतक कमी आई है, तो दूसरी ओर अब 18 साल से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. मंगलवार को वैक्सीनेशन के इस चरण का दूसरा दिन है, ऐसे में उम्मीद है कि टीका लगने की रफ्तार कुछ हदतक बढ़ेगी. वैक्सीनेशन के नए चरण के पहले दिन यानी सोमवार को सेंटर्स पर भारी भीड़ देखने को मिली. क्योंकि दिल्ली के पास अभी साढ़े चार लाख के करीब वैक्सीन की डोज़ हैं, ऐसे में सीमित स्टॉक होने के कारण टीका लगने की रफ्तार भी कम है और सेंटर्स भी चिन्हित ही हैं, लेकिन इसकी रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है.ऑक्सीजन की कमी का संकट अभी भी जारी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया से इतर दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी का संकट अभी भी जारी है. बीती रात को दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में ऑक्सीजन की कमी हुई, हालांकि गनीमत ये रही कि तुरंत ही वहां पर ऑक्सीजन पहुंचा दी गई. बीते दिन भी कुछ अस्पतालों में अचानक किल्लत नोट की गई थी. अगर दिल्ली में कोरोना के मामलों की बात करें, तो बीते दिन राजधानी में 18 हजार के करीब केस आए, बीते कुछ दिनों में नए केसों की संख्या के मामले में ये आंकड़ा कम है. हालांकि, बीते दिन मौतों की संख्या काफी बढ़ी है और कुल 448 लोगों की जान गई है. इस वक्त दिल्ली में अब 90 हजार के करीब एक्टिव केस हैं. 🏥Delhi Health Bulletin - 3rd May 2021🏥 #DelhiFightsCorona pic.twitter.com/OYuoGCdP6y
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









