
कोरोना: दिल्ली-मुंबई में तेज़ी से भर रहे हॉस्पिटल बेड्स, पुणे में किराये पर लेने पड़े होटल
AajTak
दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटल बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है. इनके अलावा पुणे, नागपुर जैसे शहरों में भी बेड्स की कमी दिखाई पड़ रही है. कोरोना वायरस के इस महासंकट के बीच दिल्ली और मुंबई में कोरोना रिजर्व बेड्स का क्या अपडेट है, एक नज़र डालें..
भारत में कोरोना वायरस ने अब विकराल रूप ले लिया है. जो हालात एक साल पहले थे, अब उससे अधिक गंभीर हालात बनते दिख रहे हैं. पिछले 24 घंटे में ही देश में 1.15 लाख से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इतना ही नहीं एक्टिव केस का आंकड़ा फिर से दस लाख की ओर बढ़ रहा है. इस बीच दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है. इनके अलावा पुणे, नागपुर जैसे शहरों में भी बेड्स की कमी दिखाई पड़ रही है. कोरोना वायरस के इस महासंकट के बीच दिल्ली और मुंबई में कोरोना रिजर्व बेड्स का क्या अपडेट है, एक नज़र डालें..मुंबई में क्या है अपडेट? मुंबई में कोरोना की रफ्तार बेकाबू है और हर रोज़ औसतन दस हजार केस सामने आ रहे हैं. ऐसे में बेड्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है. बीएमसी की वेबसाइट पर जारी आंकड़े के मुताबिक, मुंबई में अभी बेड्स कमी नहीं है, लेकिन ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है. बीएमसी के चार्ट के मुताबिक, मुंबई में अभी कोरोना रिजर्व के 5400 के करीब बेड्स खाली हैं. (ये आंकड़ा 5 अप्रैल तक का है) मुंबई में करीब 17 हज़ार बेड्स भर चुके हैं. यहां करीब 136 आईसीयू बेड्स खाली हैं. जबकि 51 वेंटिलेटर बेड्स ही खाली बचे हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











