कोरोना: थर्ड वेव से बच्चों को बचाएं, एक्सपर्ट से जानें क्या चीजें करेंगी मदद
AajTak
कहा जा रहा है कि कोरोना की थर्ड वेव का सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम अभी से बच्चों की केयर शुरू कर दें. एक्सपर्ट से जानें- क्या चीजें करेंगी मदद...
भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर की आहट ने बहुत से लोगों की नींद उड़ा दी है. इसके पीछे डराने वाली वजह ये बताई जा रही है कि थर्ड वेव में बच्चे भी कोरोना के नये वेरिएंट का शिकार हो सकते हैं. सरकार ने अभी बच्चों के लिए किसी भी तरह के वैक्सीनेशन की व्यवस्था नहीं की है, ऐसे में पेरेंट्स बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रख सकते हैं. आइए पोषण विज्ञानी से जानें कि बच्चों को इस लहर से बचाने के लिए उनके इम्यून सिस्टम को कैसे मेंटेन करें. Nutri4Verve की को फाउंडर व चीफ न्यूट्रिशियनिस्ट शिवानी सिकरी कहती हैं कि बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पहले से तैयार करना जरूरी है. इसके लिए वो 10 महत्वपूर्ण टिप्स दे रही हैं. उनका कहना है कि इसमें सबसे ज्यादा संतुलित आहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इन दिनों बच्चे हमेशा अपने डिजिटल दुनिया में तल्लीन रहते हैं और वे हमेशा जंक और फास्ट फूड खाने को पसंद करते हैं. यह ख़तरनाक है. पोषण संबंधी कमियों ने बच्चों में विभिन्न प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के लिए अतिसंवेदनशील बना दिया है और कोविड और भी घातक है, इसलिए माता-पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त कर रहे हैं. सुनिश्चित करें कि वे प्रत्येक भोजन में स्वस्थ और पौष्टिक खाना खा रहे हैं जैसे अंडे, मछली, दाल, बीन्स, मल्टीग्रेन आटा, नट्स जैसे बादाम अखरोट , बीज जैसे अलसी , पम्पकिन सीड, सूरजमुखी के सीड्स आदि.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












