
कोरोना: टीका लगवाने के बाद बोले डॉ. हर्ष वर्धन- दोनों वैक्सीन सुरक्षित, अफवाहों पर ध्यान ना दें
AajTak
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बहुत से लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर भ्रम है. मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वे लोग Whats App यूनिवर्सिटी के मैसेज पर विश्वास ना करें. दोनों वैक्सीन प्रभावी व सुरक्षित हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने मंगलवार को अपनी पत्नी नूतन गोयल के साथ दिल्ली हार्ट एंड लंग्स इंस्टीट्यूट में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के लिए बनाई गई दोनों वैक्सीन सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बहुत से लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर भ्रम है. मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि वे लोग Whats App यूनिवर्सिटी के मैसेज पर विश्वास ना करें. दोनों वैक्सीन प्रभावी व सुरक्षित हैं. New Delhi: Union Health Minister Harsh Vardhan along with his wife Nutan Goel receives second dose of COVID-19 vaccine jab at Delhi Heart & Lung Institute. pic.twitter.com/ZKdT2QhPaY हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद हमें कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ था. दोनों भारतीय वैक्सीन सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि हमने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने का तरीका सीख लिया है. हमें कोरोना के खिलाफ जरूरी एहतियात बरतने की जरूरत है. टेस्टिंग, ट्रैकिंग और इलाज जरूरी है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











