
कोरोना: गुजरात के 9 और शहरों में 28 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू, 5 मई तक रहेगा लागू
AajTak
राज्य में शादी समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है. अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के जाने की इजाजत है. अनाज, ग्रॉसरी, सब्जी, फल, मेडिकल शॉप, दूध की दुकान, बेकरी और खाद्य संबंधी दुकानें खुली रहेंगी.
गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सूबे के 9 और शहरों में 28 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. गुजरात के 20 शहरों में पहले से नाइट कर्फ्यू लागू था. 9 और शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू होने के बाद अब गुजरात के 29 शहरों में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. यह आदेश 5 मई तक लागू रहेगा. रात्रि कर्फ्यू रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक रहेगा. जिन 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू का फैसला लिया गया है, उनमें हिम्मतनगर, पालनपुर, नवसारी, वलसाड, पोरबंदर, वीरागाम, छोटा उदयपुर, वीरवाल और सोमनाथ शामिल हैं. 28 अप्रैल से 5 मई तक लागू हो रहे नाइट कर्फ्यू के साथ ही सभी रेस्त्रां केवल होम टेक अवे सर्विस दे पाएंगे. मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, गुजरी बाजार, सिनेमा हाल, ऑडिटोरियम, जिम, स्वीमिंग पूल, वॉटर पार्क, पब्लिक गॉर्डन, पार्क्स, सैलून,स्पा, ब्यूटी पार्लर और अन्य गैर जरूरी गतिविधियां बंद रहेंगी.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










