
कोरोना: कोविशील्ड के डोज में गैप बढ़ाने के पीछे क्या वजह, डॉक्टर वीके पॉल ने बताया कारण
AajTak
वीके पॉल ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन के डोज के बीच का अंतराल बढ़ाने के पीछे इसके और ज्यादा प्रभावी होने के अलावा कोई कारण नहीं है. ब्रिटेन में ऐसा करने से बेहतर प्रभावी परिणाम सामने आए हैं.
कोरोना संकट के बीच वैक्सीन अहम हथियार के तौर पर साबित हो रही है. देश में वैक्सीनेशन अभियान भी तेज कर दिया गया है. हालांकि वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के बीच के गैप को बढ़ाए जाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. कोविशील्ड वैक्सीन की डोज के बीच गैप को लेकर डॉ. वीके पॉल ने वजह स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के डोज के बीच का अंतराल बढ़ाने के पीछे इसके और ज्यादा प्रभावी होने के अलावा कोई कारण नहीं है. ब्रिटेन में ऐसा करने से बेहतर प्रभावी परिणाम सामने आए हैं. डॉक्टर पॉल ने बताया कि ब्रिटेन ने वैक्सीन की डोज में गैप बढ़ाने का फैसला लिया था. हम इस फैसले का सम्मान करते हैं. लेकिन हमें अपने वैज्ञानिकों और संस्थाओं का भी सम्मान करना है. यूके में वैक्सीन की डोज तीन महीने बाद लेने का प्रोटोकॉल है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











