
कोरोना के मरीजों की मदद के लिए आगे आए सचिन तेंदुलकर, दान किए 1 करोड़ रुपये
AajTak
भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन में कमी जारी है. इस बीच, महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को मरीजों के लिए आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदन के इरादे से एक करोड़ रुपये दान दिए हैं.
भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन में कमी जारी है. इस बीच, महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को मरीजों के लिए ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदन के इरादे से एक करोड़ रुपये दान दिए हैं. बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक तीन लाख 79 हजार 257 नए संक्रमित मामले सामने आए. 🙏🏻 pic.twitter.com/rFEDOCFOkP इस संकट से देश की स्वास्थ्य प्रणाली भी जूझ रही है और संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाइयों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है. ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स मशीन आयात करने और इसे जरूरतमंद अस्पतालों में दान करने के लिए दिल्ली-एनसीआर स्थित कारोबारियों की कोष जुटाने की पहल मिशल ऑक्सीजन ने बयान में कहा, ‘उनका (तेंदुलकर का) मिशन ऑक्सीजन को दान दिल को छूने वाला है, जो जरूरत के समय देशभर के अस्पतालों के लिए जीवन रक्षक ऑक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदने और मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है.’More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












