कोरोना के चलते इस राज्य ने गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक बढ़ाईं, जानें- डिटेल
AajTak
राज्यों में कोरोना से हालात अभी इतने सामान्य नहीं हुए हैं कि वहां स्कूल-कॉलेजों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जा सकें. इसे देखते हुए कई राज्य गर्मी की छुट्टियां बढ़ा रहे हैं.
आंध्र प्रदेश में कोरोना के कारण शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी हैं. सरकार ने फैसला किया है कि आंध्र प्रदेश में स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया है. यह आदेश राज्य भर के सभी स्कूलों के पहली से लेकर नौवीं तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए लागू किया गया है. वहीं राज्य में सभी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं 12 जून से शुरू हो सकती हैं. अभी सूबे की सरकार की तरफ से ऑनलाइन कक्षाओं की आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है. आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वो दसवीं के छात्रों को पढ़ाई में मदद देने का निर्देश दिया है. उन्हें अन्य परियोजनाओं जैसे मिड-डे मील और स्कूल इंफ्रा आदि के लिए जारी निर्देशों का भी पालन करना होगा. इसके अलावा स्कूलों को शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने का अनुरोध किया गया है. ऑनलाइन कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को विभिन्न माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, रेडियो, टेलीविजन, यूट्यूब आदि के माध्यम से शुरू किया जाएगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












