
कोरोना के कारण बंगाल में रैली नहीं करेंगे राहुल गांधी, BJP ने पूछा- क्या कांग्रेस पिक्चर में थी भी?
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से वे बंगाल में अपनी सभी रैलियां रद्द कर रहे हैं. इसके बाद बीजेपी ने तंज कसते हुए पूछा है कि क्या बंगाल में कांग्रेस कभी पिक्चर में थी भी?
बंगाल में राजनीतिक पारा और कोरोना का संक्रमण लगातार चढ़ता जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि कोरोना संक्रमण की वजह से वे बंगाल में होने वाली अपनी सभी रैलियां रद्द कर रहे हैं. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल पर तंज कसा है. बंगाल बीजेपी के नेता ने पूछा है कि क्या कांग्रेस कभी बंगाल में पिक्चर में भी थी? कोविड संकट को देखते हुए, मैंने पश्चिम बंगाल की अपनी सभी रैलियाँ रद्द करने का निर्णय लिया है। राजनैतिक दलों को सोचना चाहिए कि ऐसे समय में इन रैलियों से जनता व देश को कितना ख़तरा है। Dear @RahulGandhi, You campaigned in Tamil Nadu, Kerala, Assam & Puducherry because you believed CONgress had chance in these States. In Bengal, CONgress is reduced to a bystander. Why don't you tell Indians that you are suspending all rallies because public don't attend them? https://t.co/IuAO18POw2 With the rise of Covid cases, I have decided not to hold any Central Rally in Bhawanipur AC for upcoming Election Campaign, which I have always held in previous elections. Requesting everyone to Wear Mask & stay safe. वहीं, कर्नाटक के बीजेपी नेता ने कहा है कि राहुल जनता को ये क्यों नहीं बता रहे कि उन्होंने रैलियां इसलिए रद्द कीं, क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ ही नहीं आ रही थी. राहुल गांधी ने बंगाल में अभी सिर्फ दो रैलियां ही की हैं. उन्होंने 14 अप्रैल को उत्तर दिनाजपुर और दार्जिलिंग जिले में रैलियां की थीं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







