
कोरोना की वजह से ICU में पति-पत्नी, वहीं मनाई शादी की 21वीं सालगिरह
AajTak
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित स्पर्श मेडिकेयर अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड से दिल जीत लेने वाली सकारात्मक तस्वीर सामने आई है. कोरोना वार्ड में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर यहां भर्ती पति-पत्नी की शादी की सालगिरह को धूमधाम से मनाया.
इस समय पूरा देश बुरी तरह से कोरोना की चपेट में है और संक्रमित होने की आशंका ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है. लोग अस्पताल जाने से भी कतराने लगे हैं और नकारात्कमकता हावी होने लगी है. इसी बीच दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबद से ऐसी तस्वीर सामने आई है जो किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भर देगी. गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित स्पर्श मेडिकेयर अस्पताल के कोरोना आईसीयू वार्ड से दिल जीत लेने वाली सकारात्मक तस्वीर सामने आई है. कोरोना वार्ड में अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने मिलकर यहां भर्ती पति-पत्नी की शादी की सालगिरह को धूमधाम से मनाया.इस मौके पर केक भी काटा गया. इस तरह के प्रयासों से मरीजों का मनोबल काफी बढ़ता है. कोरोना वार्ड के भीतर डॉक्टर्स की इस पहल से पति पत्नी काफी खुश नजर आए. स्पर्श मेडिकेयर अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर संध्या सिन्हा ने बताया कि इंदिरापुरम इलाके में ही रहने वाले 47 वर्षीय गजेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी देवी दोनों ही संक्रमित हो गए थे और 1 मई को अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनकी पत्नी अब स्वस्थ हो चुकी हैं जबकि गजेंद्र चौधरी का उपचार अभी जारी है और उनकी स्थिति में भी सुधार है उम्मीद है उन्हें भी जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










