
कोरोना की वजह से विभा छिब्बर ने छोड़ा छोटी सरदारनी? एक्ट्रेस ने बताई वजह
AajTak
आजतक से खास बातचीत में विभा छिब्बर ने कहा “मैं बिलकुल ठीक हूं, मुझे कुछ भी नहीं हुआ है, डॉक्टर ने मुझे बोला है कि ये डेड कोविड है क्योंकि जब मैंने टेस्ट करवाया तब निगेटिव आया था और फिर जब मुझे दोबारा शूटिंग पर जाना था तब मैंने दोबारा टेस्ट करवाया था. तो उसमें वो पॉजिटिव आया और मेरी वैल्यू 28 है.''
छोटी सरदारनी में विभा छिब्बर की एंट्री होने वाली थी लेकिन अब वो ये शो नहीं कर रहीं है. दरअसल, विभा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. लेकिन शो में एंट्री लेने की बात पर विभा ने कहा कि उन्होंने खुद ही शो करने से मना किया है. आजतक से खास बातचीत में विभा छिब्बर ने कहा “मैं बिलकुल ठीक हूं, मुझे कुछ भी नहीं हुआ है, डॉक्टर ने मुझे बोला है कि ये डेड कोविड है क्योंकि जब मैंने टेस्ट करवाया तब निगेटिव आया था और फिर जब मुझे दोबारा शूटिंग पर जाना था तब मैंने दोबारा टेस्ट करवाया था. तो उसमें वो पॉजिटिव आया और मेरी वैल्यू 28 है. उस वक्त अगर मैं बाहर जाती तो ये खबर फैल जाती. जरा सा भी कुछ होता तो मैं खुद ही शूट पर नहीं जाती. वैसे भी आजकल कुछ ना हो फिर भी उसके नाम से ही डर लग जाता है लेकिन कोरोना को लेकर और मेरी हेल्थ को लेकर मैं कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहूंगी इस समय.”
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










