
कोरोना की बेकाबू लहर: हॉस्पिटल बेड्स-वेंटिलेटर की शॉर्टेज, जानिए दिल्ली-मुंबई-गुजरात में क्या है स्थिति
AajTak
देश में लगातार दूसरे दिन सवा लाख के करीब कोरोना के केस सामने आए हैं. ऐसे में दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है और बेड्स तेज़ी से भर रहे हैं. बड़े शहरों में बेड्स, वेंटिलेटर का क्या अपडेट है, एक नज़र डालिए..
कोरोना वायरस का संकट देश में एक बार फिर से बेकाबू हो चला है. इस बार कोरोना की जो लहर चली है, वह पहले से भी खतरनाक दिख रही है. देश में लगातार दूसरे दिन सवा लाख के करीब कोरोना के केस सामने आए हैं. ऐसे में दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है और बेड्स तेज़ी से भर रहे हैं. बड़े शहरों में बेड्स, वेंटिलेटर का क्या अपडेट है, एक नज़र डालिए..मुंबई में तेज़ी से भर रहे हैं कोविड स्पेशल बेड्स मुंबई में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है और हर दिन अब औसतन दस हजार मामले देखने को मिल रही है. ऐसे में मुंबई में बेड्स तेज़ी से भर रहे हैं. बीएमसी की वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई में इस वक्त सिर्फ 5171 कोविड स्पेशल बेड्स खाली हैं. जबकि, 17 हजार से अधिक बेड्स भर चुके हैं. मुंबई में अभी 58 वेंटिलेटर बेड्स उपलब्ध हैं. जबकि मुंबई में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या 80 हजार के करीब है. मुंबई में कोविड बेड्स के अपडेट के लिए यहां क्लिक करें : http://stopcoronavirus.mcgm.gov.in/assets/docs/Dashboard.pdf
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










