
कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में आए 81 हजार से ज्यादा मामले, 469 की मौत
AajTak
कोरोना वायरस के मामले देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में 81 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. शुक्रवार को देश में कोरोना के 81 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं. जो साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 469 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है. इसी के साथ अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख को पार कर गई है. जबकि अबतक कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी 1.63 लाख पहुंच गया है. अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो अबतक भारत में साढ़े 6 करोड़ से अधिक कोरोना की डोज़ दी जा चुकी हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











