
कोरोना की दूसरी लहर से आधी रह गई Hero Splendor की सेल, Honda का और भी बुरा हाल
AajTak
कोरोना महामारी की वजह से अप्रैल-2021 के मुकाबले मई-2021 में टू-व्हीलर की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर से बिक्री पर भारी असर पड़ा है. सबसे ज्यादा होंडा एक्टिवा की बिक्री घटी है.
कोरोना महामारी की वजह से अप्रैल-2021 के मुकाबले मई-2021 में टू-व्हीलर की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर से बिक्री पर भारी असर पड़ा है. सबसे ज्यादा होंडा एक्टिवा की बिक्री घटी है. भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Hero Splendor की बिक्री पर भी असर पड़ा है. मई-2021 में Hero Splendor की कुल 1,00,435 यूनिट्स बिकी. जबकि पिछले महीने यानी अप्रैल-2021 में 1,93,508 यूनिट्स बिकी थी. इस तरह से बिक्री में 48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. जून-2020 की तुलना में मई-2021 में हीरो Splendor की बिक्री करीब 80 फीसदी घटी है. मई-2021 में हीरो स्प्लेंडर की कुल 1,00,435 यूनिट्स बिकी, जबकि पिछले साल जून में 1,80,266 यूनिट्स बिकी थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












