
कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक, 25 लाख लोग हो सकते हैं संक्रमित, अप्रैल-मई में आएगा पीक
AajTak
रिपोर्ट की मानें तो फरवरी से देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है. रोज कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दूसरी लहर का चरम अप्रैल के दूसरे हफ्ते में देखने को मिल सकता है.
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है. इस बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर 100 दिनों तक चल सकती है. 15 फरवरी से शुरू हुई ये लहर मई तक चल सकती है. इस लहर के चलते देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 25 लाख पहुंचने की उम्मीद है. पहली लहर के मुकाबले कोरोना की दूसरी लहर में केस तेजी से बढ़ेंगे. रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में फरवरी से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देखी जा रही है. कोरोना के नए मामले और रोजाना टेस्ट फिर से बढ़ रहे हैं. SBI के आर्थिक अनुसंधान विभाग द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आने वाले अप्रैल-मई के महीने में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर होगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











