
कोरोना की दूसरी लहर के बीच क्या सोना फिर जाएगा 56,000 के पार, ये निवेश का सही समय?
AajTak
कोरोना महामारी के दौरान पिछले साल सोने के दामों में उछाल आना शुरू हुआ था. अगस्त 2020 में इसका भाव 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. अब कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सोने के दामों में फिर तेजी देखी जा रही है. तो क्या ये सोने में निवेश का सही मौका है और क्या ये फिर से 56,000 के आंकड़े को पार करेगा, जानें एक्सपर्ट्स की राय...
दिसंबर 2020 के अंत तक देश में कोरोना संक्रमण की दर घटने लगी थी. साल 2021 की शुरुआत में डॉलर और अमेरिकी बांड की चमक फिर से बिखरना शुरू हुई तो इससे सोने पर दबाव बना और इसकी चमक फीकी पड़ने लगी. अप्रैल 2021 में इसका भाव 45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे चला गया. लेकिन अब इसमें फिर से बढ़त दिख रही है. (Photos : FIle) अप्रैल में कोरोना की जब दूसरी लहर फैलनी शुरू हुई तब से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. MCX पर इसका भाव अभी 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहा है. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के भाव एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर जा सकते हैं. लेकिन क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव? सोने को हमेशा से एक सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है. दुनियाभर में जब भी आर्थिक संकट की आहट दिखती है तो सोने में निवेश बढ़ जाता है. मोतीलाल ओसवाल में एनालिस्ट मानव मोदी कहते हैं, ‘‘कोरोना के बढ़ते मामले, बाजार में बार-बार लिक्विडिटी बढ़ाने के प्रयास, महंगाई बढ़ने की आशंकाएं, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर बढ़ता कर्ज का बोझ, पश्चिमी एशिया में तनाव की स्थिति और अमेरिका एवं चीन के बीच व्यापार युद्ध ऐसे कुछ फैक्टर हैं जो लोगों के सोने में निवेश की धारणा को लगातार मजबूत कर रहे हैं. इससे सोने की कीमतें भी बढ़ रही हैं.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












