
कोरोना की दूसरी लहर आयी तीसरी भी जरूर आएगी, क्यों बोले डॉ. महेश शर्मा?
AajTak
डॉ. महेश शर्मा ने कहा ये बात सच है कि पहली लहर के बाद दूसरी लहर के दौरान हम चिकित्सक, ब्यूरोक्रेट्स, शासन प्रशासन मानसिक रूप से तैयार नहीं थे कि ऐसा होगा. अन्यथा रेमडेसिविर जैसी दवाइयों की कमी और ऑक्सीजन की कमी नहीं होती. इन चीजों की कमियां हुईं हमें स्वीकारना चाहिए.
दूसरी लहर के दौरान कोरोना ने देश में भारी तबाही मचाई. अस्पतालों में बेड्स की कमी, ऑक्सीजन की कमी की वजह से कितने ही मरीजों की जान चली गई. ऐसे में लोगों को डर सता रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर तो नहीं आएगी? गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जब कोरोना आयो तो हम बिल्कुल तैयार नहीं थे. दूसरी लहर आयी, तीसरी लहर आने वाली है. जाहिर सी बात है हमने सबक सीखा. अब बहुत कुछ तैयार कर चुके हैं. पूरा देश और देश के साथ साथ 130 करोड़ भारतीय भी अब मानसिक रूप से शारीरिक रूप से तैयार कर चुके हैं. मीडिया के लोग भी आगाह करते रहते हैं. इससे हम तैयारी करने का मौका मिला.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










