
कोरोना का कहर, तेलंगाना के स्कूल में 42 छात्र पॉजिटिव, Omicron वैरिएंट की जांच के लिए भेजे गए सैंपल
AajTak
Telangana Students found Covid 19 Positive: स्कूल के 291 स्टूडेंट्स और 27 स्कूल स्टाफ सहित टीचर्स पर कोविड टेस्टिंग की गई थी. स्कूल में कुल 491 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. इकट्ठा किए गए सैंपल्स को हैदराबाद में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है
Coronavirus Latest Updates: देशभर में स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है. स्टूडेंट्स को कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करने के पूरे निर्देश दिए गए हैं, लेकिन तमाम तरह की पाबंदियों के बाद भी छात्र-छात्राओं का कोविड पॉजिटिव आना नहीं रुक रहा है. तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाटनचेरु मंडल के तहत मुथंगी के गुरुकुल स्कूल में 42 स्टूडेंट्स और एक टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के दुनिया में बढ़ते कहर के बीच स्टूडेंट्स के सैंपल्स को जांच के लिए भेज दिया गया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











